तुर्किए सोने का भंडार : भारत में सोने की कीमत 90 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है। यह पहली बार है जब सोने के दाम 90 हजार रुपये के आंकड़े को पार कर गए हैं। सोने की बढ़ती कीमतों का असर न केवल शेयर बाजार पर पड़ता है, बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करता है।

दुनिया के कई देशों के पास सोने का विशाल भंडार मौजूद है। कुछ देशों के पास तो 500 टन से भी अधिक सोना है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व वाला देश सऊदी अरब नहीं है।

आज हम आपको उन मुस्लिम देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पास सबसे अधिक सोने का भंडार है। ट्रेडिंग इकोनॉमिक्स वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, मुस्लिम देशों में सबसे ज्यादा सोना तुर्किए के पास है। रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्किए के पास 6 लाख किलो से अधिक सोना मौजूद है।

सऊदी अरब और इराक के पास गोल्ड

दुनिया के मुस्लिम देशों में तुर्किए के पास सबसे अधिक सोने का भंडार है, जबकि सऊदी अरब और इराक भी बड़े गोल्ड रिजर्व वाले देशों में शामिल हैं। सऊदी अरब में भारत की तुलना में सोना सस्ता मिलता है, जिससे वहां से गोल्ड तस्करी की खबरें भी सामने आती रहती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के पास 323 टन सोना है, जिससे यह मुस्लिम देशों की सूची में दूसरे स्थान पर आता है।

जरूर  पढ़े :-     Explained: क्या अब सोना बेचने का सही समय है? जानिए विशेषज्ञों की राय

वहीं, इराक के पास भी काफी मात्रा में सोना मौजूद है। भले ही यह देश लंबे समय से युद्ध जैसी परिस्थितियों का सामना कर रहा हो, लेकिन इसके बावजूद उसने अपने गोल्ड रिजर्व को सुरक्षित रखा है। इराक के पास कुल 153 टन सोना है।

मिस्र और कतर के पास गोल्ड रिजर्व

सबसे बड़े गोल्ड रिजर्व वाले मुस्लिम देशों की सूची में मिस्र चौथे स्थान पर है, जिसके पास कुल 127 टन सोना है। मिस्र में लंबे समय से सोने का भंडार मौजूद है। इसके अलावा, कतर भी बड़े गोल्ड रिजर्व वाले देशों में शामिल है, जहां कुल 111 टन सोना है।