Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) का आयोजन हर वर्ष Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) द्वारा किया जाता है। देश के कुल 661 नवोदय विद्यालयों में छठवीं और नवीं कक्षा में प्रवेश हेतु इसके एंट्रेंस एग्जाम टेस्ट का आयोजन किया जाता है। जिसमें लाखों छात्र इन परीक्षाओं में भाग लेते हैं। इस वर्ष, JNVST के लिए होने वाली कक्षा 6 वीं की दूसरे चरण की परीक्षा 20 जनवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी।

उन उम्मीदवारों के लिए जो Navodaya Cut off Marks class 6 के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, इस परीक्षा को सम्पन्न करने वाले छात्रों को उनकी श्रेणी के अनुसार निर्धारित कटऑफ अंक की आवश्यकता होती है। आज हम आपको Navodaya Entrance Exam कक्षा 6वीं और 9वीं के लिए इसकी कटऑफ से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारे लेख को अंत तक पढ़ने से आप नवोदय प्रवेश परीक्षा सेलेक्शन क्वालीफाइंग मार्क्स (JNVST Cut Off Marks) के संबंध में सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Nvs Qualifying Marks 2024

जवाहर नवोदय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र/छात्राओं की कट ऑफ मार्क्स में हर वर्ष बढ़ोतरी होती है। इस वर्ष भी, JNV में प्रवेश पाने के लिए सीटों की संख्या को 46,600 से बढ़ाकर 51,000 कर दिया गया है। इसके कारण, इस वर्ष की कट ऑफ मार्क्स में वृद्धि की गई है। यह कट ऑफ मार्क्स क्वालीफाइंग मार्क्स होते हैं, जो छात्रों को प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक होते हैं। नवोदय विद्यालय समिति ने पहले चरण का आयोजन 4 नवंबर, 2023 को किया था, और दूसरे चरण का आयोजन 20 जनवरी, 2024 को किया जाएगा।

इसके बाद, छात्र अपने सिलेक्शन के लिए कट-ऑफ मार्क्स की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश प्राप्त करने के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स (Navodaya cut off marks class 6) प्राप्त करने वाले छात्रों को इस जानकारी की तलाश होती है।

Navodaya Entrance Exam Minimum Qualifying Marks

आर्टिकल नवोदय विद्यालय सेलेक्शन
संचालन नवोदय विद्यालय समिति (NVS)
परीक्षा का प्रकार कक्षा 6 वीं और 9 वीं परीक्षा
साल 2024
6 वीं परीक्षा की तिथि पहला चरण 4 नवंबर, 2023
दूसरा चरण 20 जनवरी, 2024
9 वीं परीक्षा की तिथि 10 फरवरी, 2024
आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in

कक्षा 6 वीं परीक्षा पैटर्न

कक्षा 6 की इस परीक्षा में कुल 100 अंक होते हैं और इसमें कुल 80 प्रश्न पूछे जाते हैं। यह परीक्षा 3 सेक्शन्स में आयोजित की जाती है, जिसका कुल समय 2 घंटे होता है। इस परीक्षा का पहला सेक्शन मानसिक योग्यता, दूसरा गणित और तीसरा भाषा पर आधारित होता है, जिसमें छात्रों को कट-ऑफ को क्वालीफाई करने के लिए प्रश्नों को सही उत्तर देना होता है। इस परीक्षा में, यदि छात्र मानसिक योग्यता सेक्शन में 40 प्रश्नों में से 16 को सही करते हैं, और गणित और भाषा सेक्शन्स में भी 20 प्रश्नों में से 8 को सही करते हैं, तो उनके चयन की संभावनाएं बढ़ती हैं। इस परीक्षा के लिए, प्रत्येक विषय के लिए आवधि, प्रश्नों की संख्या और कुल मार्क्स के बारे में विवरण निम्नलिखित है।

परीक्षा के प्रकार परीक्षा की अवधि प्रश्नों की संख्या मार्क्स
मानसिक योग्यता 1 Hour 40 50
गणित 30 minute 20 25
भाषा (हिंदी, अंग्रेजी) 30 minute 20 25
Total 2 Hour 80 100

जवाहर नवोदय विद्यालय में कितने नंबर लाने पर सेलेक्शन होता है ?

जवाहर नवोदय विद्यालय ने कक्षा 6 और 9 के लिए आयोजित परीक्षाओं की इस वर्ष (2024) की कट ऑफ (NVS Qualifying Marks) को विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए विभाजित किया है। इस कट ऑफ का निर्माण परीक्षा के कठिनाई स्तर, छात्रों की उपस्थिति, और मार्किंग स्कीम के आधार पर हुआ है। इस वर्ष की अपेक्षित कटऑफ (NVS Cut off Marks) के आधार पर, यहां आपको कक्षा 6 और 9 के लिए कट ऑफ की पूरी जानकारी प्राप्त होगी। छात्र कटऑफ मार्क्स की मदद से अपने पेपर का मूल्यांकन कर सकते हैं और अपने चयन संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

वर्ष सामान्य श्रेणी अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST)
2024 75-80 (अनुमानित) 70-75 (अनुमानित) 60-65 (अनुमानित)
2023 70-75 65-70 55-60
2022 65-70 60-65 50-55
2021 60-65 55-60 45-50
2020 55-60 50-55 40-45
2019 50-55 45-50 35-40

कक्षा छठवीं प्रवेश परीक्षा JNVST Cut Off Marks

वर्ग General (सामान्य) OBC(अन्य पिछड़ा वर्ग) ST (अनुसूचित जनजाति) SC अनुसूचित जाति
शहरी छात्र 92-94% 90-91% 85-88% 80-82%
शहरी छात्रा 90-92% 89-90% 83-84% 78-81%
ग्रामीण छात्र 87-89% 85-87% 80-82% 77-80%
ग्रामीण छात्रा 85-87% 83-85% 77-79% 75-77%

कक्षा 9 वीं प्रवेश परीक्षा अपेक्षित कट ऑफ

वर्ग सामान्य OBC(अन्य पिछड़ा वर्ग) ST (अनुसूचित जनजाति) SC अनुसूचित जाति
शहरी छात्र 88-90% 86-87% 82-84% 80-81%
शहरी छात्रा 86-87% 82-84% 80-81% 78-80%
ग्रामीण छात्र 85-86% 82-84% 80-81% 77-79%
ग्रामीण छात्रा 82-84% 80-81% 77-7% 75-77%

जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा रिजल्ट

आवेदक छात्र जो परीक्षा के रिजल्ट व इसके कट-ऑफ की जाँच करना चाहते हैं, वह अपने रिजल्ट को जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर आसानी से देख सकेंगे।

आवेदक छात्र अब अपने रोल नंबर का उपयोग करके अपने रिजल्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, और जारी की गई कट-ऑफ के आधार पर यह जांच सकते हैं कि क्या उनका चयन हुआ है या नहीं।

जरूर पढ़े :-   आयुष्मान भारत योजना को लेकर आई बड़ी खबर! सरकार ने बदल दिए नियम

यह कट ऑफ ऑफिसियल कट ऑफ से ज्यादा भिन्न नहीं होगी जिसके बाद ऑफिसियल कट ऑफ लिस्ट (official nvs cut off marks) के जारी होते ही आप अपने रिजल्ट की पुष्टि भी इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए आरक्षण

वर्ग आरक्षित सीटें
ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले छात्रों के लिए 75%
शहरी क्षेत्र से आने वाले छात्रों के लिए 25 %
OBC 27%
SC/ST के छात्रों लिए जिले में SC/ST वर्ग के जनसँख्या के अनुपात
के अनुसार राष्ट्रिय औसत(SC के लिए 15%, ST के लिए 7.5%) दोनों के लिए अधिकतम 50%

जवाहर नवोदय विद्यालय कट ऑफ के आधार पर चयन प्रक्रिया

जवाहर नवोदय विद्यालय क्वालीफाइंग मार्क्स प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को चयन के लिए विद्यालय समिति द्वारा माँगे गए सभी प्रासंगिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन करवाने और अपने प्रवेश को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें विद्यालय में जाकर सभी दस्तावेजों को जमा करवाना होगा। आवेदक छात्रों को यदि अनुसूचित जाति या जनजाति से संबंधित हैं, तो उन्हें अपना जाति प्रमाणपत्र भी प्रदान करना होगा, और यदि वे ग्रामीण क्षेत्र से हैं, तो उन्हें अपना ग्रामीण क्षेत्र के निवास का प्रमाणपत्र भी जमा करवाना होगा, जहाँ से उन्होंने अपनी कक्षा पाँचवीं या आठवीं की कक्षा उत्तीर्ण की है। इसके बाद ही विद्यालय समिति द्वारा सभी दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद, छात्रों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जिसके लिए उनके अभिभावकों को मीटिंग में बुलाया जाएगा और प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी उन्हें प्रदान की जाएगी।

JNVST Cut Off Marks से जुड़े प्रश्न/उत्तर

Q. 1: नवोदय कक्षा 6 वीं की प्रवेश परीक्षा कब तक आयोजित की जाएगी ?
Ans: नवोदय कक्षा 6 वीं की दूसरे चरण की परीक्षा 20 जनवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी।

Q2: प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट को देखने के लिए इसकी आधिकरिक वेबसाइट क्या है ?
Ans: नवोदय प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट को देखने के लिए इसकी आधिकरिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in है।

Q3: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का संचालन किसके द्वारा किया जाता है ?
Ans: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का संचालन नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा हर वर्ष किया जाता है।

Q4: आवेदक छात्रों को सेलेक्शन के लिए कितने क्वालीफाइंग मार्क्स की आवश्यकता पड़ेगी ?
Ans: 6 वीं और 9 वीं कक्षा के आवेदक छात्रों को सेलेक्शन के लिए उनके वर्गानुसार और क्षेत्रों के आधार पर उनकी कट ऑफ जारी की जाती है जिसके अनुसार ही कटऑफ मार्क्स क्वालीफाई करने वाले छात्रों का चयन किया जाता है। आवेदक ऊपर दी गई कट-ऑफ सम्बंधित जानकारी को पढ़कर अपने अंकों के माध्यम से क्वालीफाइंग मार्क्स की पुष्टि कर सकेंगे।

Q5: कक्षा छठवीं के छात्रों को प्रवेश परीक्षा के लिए कितना समय दिया जाता है ?
Ans: कक्षा छठवीं के छात्रों को प्रवेश परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है।

Q6: हर वर्ष कट ऑफ मार्क्स किस आधार पर तैयार किए जाते हैं ?
Ans: हर वर्ष कट ऑफ मार्क्स छात्रों की उपस्थिति, परीक्षा की कठिनाई स्तर, मार्किंग स्कीम आदि के आधार पर तैयार की जाती है।

Q7: नवोदय विद्यालय में एडमिशन किस क्लास में होता है ?
Ans: नवोदय विद्यालय में एडमिशन क्लास 6th से शुरू हो जाते हैं जिसके लिए प्रवेश परीक्षा कराई जाती है। जो कि छात्र के 5th क्लास में होता है।

Q8: नवोदय में कितने नंबरों से पास होते हैं ?
Ans: छात्र यदि मानसिक योग्यता में 40 प्रश्नों में से 16 प्रश्नों को सही करते हैं और भाषा और गणित में 20 में से 8 प्रश्नों को सही करते हैं तो उनके सिलेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है।

Your Comments