अरविंद अकेला कल्लू नया भजन : भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू का नया भजनपंडितान घर जन्मवारिलीज, सावन से पहले मचा रहा धमाल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना रिलीज हो गया है। इस बार यह कोई रोमांटिक या एंटरटेनिंग गाना नहीं, बल्कि भगवान शिव को समर्पित एक भक्तिमय भजन है, जो सावन के पहले ही सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है।

गौरतलब है कि इस साल सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है, और इस मौके पर महादेव के भक्त भक्ति में पूरी तरह लीन हो जाते हैं। आमतौर पर सावन के दौरान कई भोजपुरी सिंगर भक्ति गीतों की बारिश करते हैं, लेकिन अरविंद अकेला कल्लू ने सावन की शुरुआत से 15 दिन पहले हीपंडितान घर जन्मवानाम का शिव भजन लॉन्च कर दिया है, जिसे आज यानी 27 जून को यूट्यूब पर रिलीज किया गया

इस गाने में कल्लू पूरी तरह भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आते हैं। बता दें कि अरविंद अकेला हर त्योहार पर नया गीत लाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी भजन प्लेलिस्ट सावन और नवरात्रि जैसे पर्वों पर बेहद लोकप्रिय होती है। अब जानिए इस गाने से जुड़ी पूरी जानकारीइस भजन को किसने गाया है, इसमें कौनकौन कलाकार शामिल हैं, इसे किसने लिखा है और इसका संगीत किसने तैयार किया है। पूरी डिटेल्स आपको आगे मिलेंगी।

अरविंद अकेला कल्लू नया भजन : कैसा हैपंडितान घर जन्मवाभजन?

पंडितान घर जन्मवाभजन का पोस्टर इंस्टाग्राम पर हुआ था शेयर, रिलीज के लिए फैंस में दिखा उत्साह रिलीज से एक दिन पहले, कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड (KMW) के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज परपंडितान घर जन्मवाभजन का पोस्टर साझा किया गया था। कैप्शन में गाने का नाम लिखकर “Coming Soon” की जानकारी दी गई थी। पोस्टर में अरविंद अकेला कल्लू भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं, जो शिवलिंग से लिपटे हुए दिखाई देते हैं। यह शिवलिंग महाकालेश्वर मंदिर जैसी सजी हुई है, जो मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है। पोस्टर पर भोजपुरी फैंस ने दिल वाले इमोजी के साथ गाने के लिए अपना उत्साह ज़ाहिर किया।

जरूर  पढ़े :-      अरविंद अकेला कल्लू का नया धमाकेदार गाना ‘लहंगा के मच्छरदानी’ रिलीज – श्वेता महारा संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

गाना कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस भक्तिमय भजन को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने अपनी आवाज़ दी है। वहीं, वीडियो में अरविंद अकेला और शिवानी सिंह नजर आ रहे हैं। गीत के बोल भागीरथ पाठक ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। भजन को आशु बाबा ने प्रोड्यूस किया है जबकि निर्देशन नितेश सिंह ने किया है।

Your Comments