Bade Acche Lagte Hain 2: Divyanka Tripathi Reveals Why She Refused to work in Ekta Kapoor’s Show: एकता कपूर का जाना माना शो सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ (Bade Acche Lagte Hain) जल्द ही अपने दूसरे सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने वाले है। ऐसे में बीते कुछ समय से लगातार एकता कपूर का ये शो सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में खबर आई थी कि सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं के दूसरे सीजन में टीवी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी और नकुल मेहता (Nakuul Mehta And Divyanka Tripathi) की जोड़ी नजर आने वाली है। इसी बीच खबर आ रही है कि दिव्यांका त्रिपाठी ने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में काम करने से इनकार कर दिया है। इस बात का खुलासा खुद दिव्यांका त्रिपाठी ने ही कर दिया है।

इंस्टाग्राम के एक लाइव सेशन में फैंस के सवाल का जवाब देते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा, ‘हां ये बात सच है कि मुझे सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का ऑफर मिला था। मैंने सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के लिए स्क्रीन टेस्ट भी दिया था। इसके बाद भी मैं शो में काम करने के लिए खुद को राजी नहीं कर सकी। ये किरदार मुझसे ताल्लुक नहीं रखता।’

आगे दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा, ‘जब भी मैं किसी प्रोजेक्ट में काम करती हूं अपना शत प्रतिशत देती हूं। आप कह सकते हैं कि मैं अरपने किरदार के साथ शादी कर लेती हूं। इस बार मैं खुद को नहीं समझा सकी। मैं सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के किरदार को ही नहीं समझ सकी। ऐसे में मैंने सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में काम करने से ही इनकार कर दिया।’

Read Also : आदित्य को बचाने के लिए इमली का हक छिनेगी मालिनी, खुद को बताएगी त्रिपाठी परिवार की बहू

बता दें एकता कपूर के सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं ने कई सालों तक फैंस के दिलों पर राज किया है। हाल ही में सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं ने अपने 10 साल पूरे किए हैं। 10 साल पूरे होते ही एकता कपूर सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रही हैं। शो में दिव्यांका त्रिपाठी, प्रिया और नकुल मेहता, राम का किरदार निभाएंगे। खबरों की मानें तो नकुल मेहता मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। मेकर्स राम के किरदार के लिए करण पटेल को लेना चाहते थे।

Source : /hi/tv/bade-acche-lagte-hain-2-divyanka-tripathi-reveals-why-she-refused-to-work-in-ekta-kapoors-show-read-latest-tv-news-and-gossip-1884750/

Your Comments