तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया : तारा सुतारिया ने लगभग चार साल तक रणबीर कपूर और करीना कपूर के कजिन आदर जैन को डेट किया था, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। आदर से अलग होने के बाद अब तारा का दिल एक नए बॉलीवुड एक्टर पर आया है। तो चलिए, जानते हैं कि अब तारा के दिल में कौन सा एक्टर बस गया है?
Table of Contents
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। खबरों के मुताबिक, तारा अब फिर से किसी के प्यार में हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तारा सुतारिया को अक्षय कुमार के को–एक्टर वीर पहाड़िया से प्यार हो गया है। दोनों को बार–बार एक साथ देखा जा रहा है, और अब सूत्रों ने उनके रिश्ते की पुष्टि भी कर दी है।
वीर पहाड़िया पर आया तारा का दिल
ई टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया एक–दूसरे से प्यार करने लगे हैं। सूत्र ने कहा, “तारा सुतारिया, वीर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। दोनों ने कुछ महीनों पहले ही एक–दूसरे को डेट करना शुरू किया है। इन दोनों ने साथ में समय बिताना शुरू किया है और फिलहाल वे एक–दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं।“
पहली बार कहां साथ दिखे थे वीर–तारा?
वीर और तारा को पहली बार एक फैशन वीक इवेंट में एक साथ देखा गया था, जहां दोनों शो स्टॉपर के रूप में नज़र आए। इसके बाद से ही उन्हें कई बार साथ में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया है। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फिलहाल दोनों इस बारे में चुप्पी साधे हुए हैं।
सारा अली खान संग जुड़ चुका है वीर का नाम
तारा से पहले वीर का नाम मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ जुड़ चुका है। दोनों के अफेयर को लेकर खूब चर्चाएं हुई थीं, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और वे अलग हो गए। वहीं तारा का नाम भी पहले अरुणोदय सिंह और आदर जैन के साथ जुड़ चुका है।
4 साल तक तारा ने आदर को किया था डेट
तारा सुतारिया और आदर जैन का रिश्ता लंबे समय तक सुर्खियों में रहा। आदर जैन, रणबीर कपूर और करीना कपूर खान की बुआ रीमा जैन के बेटे हैं। उन्होंने तारा को साल 2019 में डेट करना शुरू किया था और दोनों 2023 तक साथ रहे। हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद आदर ने अलेखा आडवाणी से शादी कर ली, जबकि अब तारा का नाम वीर पहाड़िया के साथ जुड़ रहा है।