पाकिस्तान में इन टीवी शोज पर लगा है बैन
इंडियन टीवी शोज की दुनिया समय के साथ बढ़ती चली जा रही है। बहुत से ऐसे टीवी शोज है जो कि देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी लोगों का मनोरंजन करते हैं। बहुत से टीवी शोज सात समंदर पार भी हंगामा मचा चुके हैं। भले ही ये टीवी शोज लोकप्रियता के मामले में आगे हो इनको पाकिस्तान जैसे देश में नहीं देखा जा सकता। बहुत से ऐसे इंडियन टीवी शोज है जिन पर पाकिस्तान की सरकार ने बैन लगा रखा है। बैन होने की वजह से ये टीवी शोज आम जनता की बहुत से बहुत दूर है। लोग चाहकर भी इन शोज को टीवी पर नहीं देख पाते। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको इन टीवी शोज के बारे में बताने जा रहे हैं।

बिग बॉस ( Bigg Boss 15)
बिग बॉस को सलमान खान होस्ट करते हैं। यही वजह है जो पाकिस्तान की जनता ने बिग बॉस को खूब पसंद किया था। बिग बॉस सीजन 9 के दौरान सरकार ने सलमान खान के शो को भी बैन कर दिया था। शो में होने वाले झगड़े और गाली गलौच को देखते हुए ये फैसला किया गया था।

भाभी जी घर पर है (Ji Ghar Par Hai)
सीरियल भाभी जी घर पर है में मनमोहन तिवारी और विभूति नायारण मिश्रा की कहानी दिखाई जाती है जो कि अपनी पड़ोसनों को दिल दे बैठते हैं। वह बात अलग है कि ये दोनों आज तक अपने दिल की बात नहीं बोल पाए। इन दोनों की हरकतें अक्सर इन्हें मुश्किल में डाल देती है। पाकिस्तान में ये शो भी नहीं देखा जा सकता। सरकार का मानना है कि सीरियल भाभी जी घर पर है वहां के लोगों को गलत शिक्षा दे रहा है।

नागिन (Naagin)
एकता कपूर के सुपरहिट शो नागिन को भी पाकिस्तान में बैन किया जा चुका है। नागिन के पहले सीजन में पाकिस्तान में धीम मचा दी थी। फैंस को नागिन बहुत पसंद आया था। जैसे ही पाकिस्तान में टीवी सीरियल नागिन के दूसरे सीजन ने दस्तक दी वैसे ही शो को बंद कर दिया गया। सीजन 2 के बाद से आज तक भी कोई पाकिस्तानी नागिन शो को नहीं देख पाया है।

ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabbatein)
दिव्यांका त्रिपाठी के सीरियल ये है मोहब्बतें ने इंडिया में तो खूब टीआरपी बटोरी थी। इस शो में एक ऐसे इंसान की कहानी दिखाई गई थी जिसकी पहली शादी टूट गई है। दूसरी शादी के बाद रमन भल्ला को अपना असली प्यार मिला था। माना जाता है पाकिस्तान की सरकार को ये कॉन्सेप्ट पसंद नहीं आया था। ऐसे में पाकिस्तान में ये है मोहब्बतें को बैन कर दिया गया।

कुबूल है (Qubool Hai)
भारतीय मुस्लिम परिवार पर आधारित सीरियल ‘कुबूल है’ को भी पाकिस्तान के टीवी पर जगह नहीं मिली थी। इस शो में करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति ने असद और जोया का किरदाक निभाया था।

थपकी प्यार की (Thapki Pyar Ki)
कलर्स टीवी के सीरियल थपकी प्यार की में एक हकली लड़की के संघर्ष को दिखाया गया था। पाकिस्तान में ये शो भी बैन हो चुका है। हालांकि आज तक ये बात नहीं समझ आई कि पाकिस्तान में थपकी प्यार की को बैन किस वजह से किया गया है।

Read Also : चक दे इंडिया 2 की तैयारी? भारतीय महिला हॉकी कोच ने शाहरुख खान से बोली ये बात!

मे आई कम इन मैडम (May I Come In Madam?)
सीरियल मे आई कम इन मैडम में एक ऐसे आदमी की कहानी दिखाई गई थी जो कि पत्नी होने के बाद भी अपनी बॉस के प्यार में पड़ जाता है। सीरियल मे आई कम इन मैडम के कॉन्सेप्ट की वजह से इस शो को पाकिस्तान में बैन किया गया था। पाकिसितान का कहना है कि ये शो उनकी संस्कृति को खराब कर रहा है।

Source : bollywoodlife.com/hi/photos/bigg-boss-naagin-to-yeh-hai-mohabbatein-these-tv-shows-are-banned-in-pakistan-view-photos-read-latest-tv-news-and-gossip-1890233/1890252/

Your Comments