वजन घटाने के डांस फॉर्म : वजन घटाना आजकल काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है। कुछ लोग अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण एक्सरसाइज नहीं कर पाते, तो कुछ आलस्य के कारण इसे टाल देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डांस करके भी वजन घटाया जा सकता है? आइए, हम आपको ऐसे कुछ डांस फॉर्म के बारे में बताते हैं, जो वजन घटाने में मदद कर सकते हैं।
Table of Contents
आजकल के तेज़–तर्रार जीवनशैली और अस्वस्थ आहार की वजह से वजन बढ़ने की समस्या आम होती जा रही है। अधिकांश लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर चिंतित हैं। बढ़ा हुआ वजन न केवल हमारी सेहत पर असर डालता है, बल्कि कई बीमारियों को भी जन्म देता है। इसलिए इसे नियंत्रित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज और डाइट दो सबसे अहम कारक होते हैं। वहीं, कुछ लोग वजन घटाने के लिए जुंबा डांस क्लासेस जॉइन करते हैं।
जुंबा एक ऐसा डांस फॉर्म है जिसे खासतौर पर वजन घटाने के लिए अपनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जुंबा ही एकमात्र ऐसा डांस फॉर्म नहीं है, बल्कि और भी कई डांस फॉर्म्स हैं, जिन्हें अपनाकर आप वजन घटा सकते हैं? और तो और, इन डांस फॉर्म्स से आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं, और आप मजे–मजे में अपना वजन कंट्रोल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, वेट लॉस के लिए कौन–कौन से डांस फॉर्म्स प्रभावी हैं।
सालसा डांस
सालसा डांस करने के लिए एक पार्टनर की आवश्यकता होती है। यह एक जोड़ी डांस है, जो क्यूबा से उत्पन्न हुआ है। सालसा करते समय संतुलन बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसके मूवमेंट्स इस तरह से होते हैं कि शरीर के सभी मसल्स एक्टिव होते हैं। सालसा को तेज़–तेज़ किया जाता है, जिसके कारण बॉडी मूवमेंट्स भी तेज़ होते हैं। यह तेज़ गति से कैलोरी जलाने में काफी मदद कर सकता है।
हिप–हॉप डांस
हिप–हॉप डांस भी वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है। इस डांस के दौरान पैरों के मूवमेंट्स तेज़ और अधिक होते हैं, जिससे शरीर लचीला बनता है और मसल्स मजबूत होते हैं। कई जिम्स में हिप–हॉप डांस की क्लासेस भी आयोजित की जाती हैं। इस डांस फॉर्म से खासतौर पर कमर और थाई के फैट को कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप इसे रोज़ 1 घंटा भी करते हैं, तो यह कैलोरी बर्न करने में काफी असरदार हो सकता है।फ्री स्टाइल डांस
जरूर पढ़े :- गर्मी में वजन कम नहीं हो रहा? जानें वेट लॉस में रुकावट डालने वाली 5 गलतियां
फ्री स्टाइल डांस में कोई तय नियम नहीं होते। इसे बस गाने की बीट पर अपनी मर्जी से किया जाता है, और यही वजह है कि यह बहुत लोकप्रिय है। यह डांस फॉर्म इतना लचीला होता है कि इसे करने से तनाव कम होता है और दिमाग भी शांत रहता है। इसके अलावा, कैलोरी जलाने में भी मदद मिलती है। अगर आप रोज़ 40-45 मिनट तक फ्री स्टाइल डांस करते हैं, तो आप खुद अंतर महसूस करेंगे।