Table of Contents

1. टीचर: बिजली कहां से आती है?
टीटू: सर, मामाजी के यहां से।
टीचर: वो कैसे?
टीटू: जब भी बिजली जाती है पापा कहते हैं,
सालों ने फिर बिजली काट दी।
—————————–

2. टीटू: सर, लोग हिंदी या इंग्लिश में ही क्यों बोलते हैं। मैथ्स में क्यों नहीं?
टीचर: ज्यादा 3 -5 मत करो, 9 -2 -11 हो जाओ,
नहीं तो 5 -7 खींच कर दूंगा तो 6 के 36 नजर आएंगे
और 32 के 32 बाहर निकल आएंगे।
टीटू: बस सर…समझ गया, हिंदी इंग्लिश ही ठीक है ,मैथ्स की भाषा तो बड़ी खौफनाक है।
—————————–
hindi jokes

3. टीचर: तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
टीटू: क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजह से की जाती है।
पहला कारण है डर और दूसरा कारण शौक
बिना वजह के शौक हम पालते नहीं और
डरते तो हम किसी के बाप से नहीं
—————————–

4. टीचर: घर की परभाषा बताओ ।
टीटू: जो घर हौसले से बनाये जाते हैं उसे “हाऊस” कहते हैं…
जिन घरों में होम-हवन होते हैं उन्हें “होम” कहते हैं…
जिन घरों में हवा ज्यादा चलती है उन्हें *”हवेली”*कहते हैं…
जिन घरों में दीवारों के भी कान होते हैं उन्हें “मकान” कहते हैं…
जिन घरों के लोन के इंस्टॉलमेंट भरते-भरते आदमी लेट जाता है उन्हें “फ्लैट” कहते हैं…
और जिन घरों में यह भी न पता हो कि बगल के घर में कौन रहता है उन्हें “बंगला” कहतेहैं
टीटू को student of the year चुना गया
—————————–

5. टीचर: जो बेवकूफ है वो खड़ा हो जाए
टीटू: खड़ा हो गया
टीचर: तुम बेवकूफ हो?
टीटू: नहीं मैडम आप अकेली खड़ी थीं मुझे अच्छा नहीं लगा…
—————————–

jokes