SSC CGL क्या है ?

ग्रेजुएट हो चुके छात्र को सरकारी नौकरी करने की इच्छा होती है, और इसी प्रकार की नौकरी के लिए SSC (कर्मचारी चयन आयोग) द्वारा विभिन्न प्रकार की भर्तियों के लिए परीक्षा होती हैं। इस परीक्षा में CGL भी शामिल होता है। अगर आपका भी सपना है सरकारी नौकरी का, तो आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि CGL क्या होता है? CGL का फुल फॉर्म हिंदी में, CGL की तैयारी कैसे करें? CGL का आवेदन कैसे करें? इन सभी मुद्दों पर हम चर्चा करेंगे, ताकि आपको इस परीक्षा की तैयारी में कोई कठिनाई न आए।

हर छात्र का सपना होता है कि उन्हें एक अच्छी नौकरी मिले। ऐसे में, वह इसे पाने के लिए परीक्षा की तैयारी करता है। परीक्षा में सफलता मिलने के बाद, वह एक अच्छी नौकरी प्राप्त करके अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर लेता है। लेकिन यह सब कहने में तो सरल लगता है, लेकिन करने पर ही पता चलता है कि सरकारी नौकरी पाने के लिए कितनी मेहनत की जरूरत पड़ती है। इसके साथ ही, इसकी सम्पूर्ण जानकारी हर छात्र के पास नहीं होती, जिसके कारण उन्हें आगे बढ़ने के लिए समस्याएं होती हैं कि आखिरकार इसकी तैयारी कैसे की जाए।

CGL क्या है ?

CGL एक अत्यंत महत्वपूर्ण परीक्षा है, जो कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य केंद्रीय सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्तियों की भर्ती करना होता है, जिसमें भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय, विभाग, संगठनों में मौजूद समूह बी और समूह सी के विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती SSC CGL के अंतर्गत होती है। इसे केंद्रीय या राष्ट्रीय स्तर की भर्ती कहा जा सकता है। अब, आपको बताते हैं CGL का पूरा नाम क्या होता है।

SSC CGL की परीक्षा पास करने के बाद, आप आयकर विभाग, उत्पाद शुल्क, डाक विभाग, सीबीआई, एनआईए, नारकोटिक्स जैसे प्रमुख विभागों में शामिल होकर महत्वपूर्ण पद प्राप्त करके अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं और साथ ही अपने देश की सेवा भी कर सकते हैं।

CGL Full Form In Hindi

बहुत से लोगो को CGL का english full फॉर्म पता होता है लेकिन हिंदी में CGL को क्या कहते है शायद ही आप जानते हो , तो आपको बता दे की –

CGL Full Form In English – Combined Graduate Level

CGL Full Form In Hindi – संयुक्त स्नातक स्तर , होता है |

SSC CGL Full Form – Staff Selection Commision (SSC)

Combined Graduate Level (CGL )

CGL के लिए योग्यता

अगर आप भी CGL के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको निम्न योग्यता होना आवश्यक है तभी आप इसका आवेदन करके एग्जाम में बैठ पाएंगे |

  • CGL के पोस्ट के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्थान व विश्वविद्यालय से स्नातक में पास होना अनिवार्य है | और ध्यान रहे इसमें अलग अलग पोस्ट के लिए शैक्षिक योग्यता में परिवर्तन हो सकता है |
  • CGL की योग्यता के लिए आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए लेकिन इसमें भी आयु पोस्ट के अनुसार परिवर्तन हो सकती है |
  • अगर छात्र या छात्रा किसी अन्य जाति यानि की SC / ST के लिए 5 वर्ष व OBC के लिए 3 वर्ष का अतरिक्त छूट दी जाती है |
  • अगर शारीरिक रूप से कोई कमी या विकलांगता है तो 10 वर्ष का अतरिक्त छूट दिया जाएगा |

CGL का आवेदन कैसे करे

CGL का आवेदन करने हेतु आपको समय समय पर इसकी भर्ती निकलने का ध्यान देना होगा इसके लिए आपको SSC की official site या सरकारी result पर इसकी जानकारी दी जाती है आपको इन साइट पर नजर बनाये रखना होगा |

अब बात करते है इसका आवेदन कैसे करे तो इसके लिए आपको साइबर कैफ़े जाना होगा जहाँ आपसे जरूरी details जैसे-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • स्कूल / कॉलेज ID
  • हाई स्कूल से ग्रेजुएट लेवल तक मार्क शीट
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल ID
  • Date Of Birth

जैसे जरूरी जानकारी आपसे पूछेंगे और इसके बाद आपका फॉर्म भर दिया जायेगा जिसके लिए आपको 100 रूपए तक शुल्क देना होता है |

CGL की सैलरी

यदि हम इसकी वेतन की बात करें, तो पे-लेवल के हिसाब से यहाँ वेतन 25000 से 1,51,000 तक होता है, जैसा की पोस्ट के अनुसार निर्धारित किया जाता है। उच्च पद जैसे

CGL की आयु सीमा

CGL करने के लिए आयु सीमा 18 से 25 तक होती है लेकिन कुछ बड़ी पोस्ट पर इसकी अधिकतम आयु 30 वर्ष और अगर investigater वाली पोस्ट के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष होती है |

CGL की चयन प्रक्रिया

CGL के चयन प्रक्रिया 4 भागो में होता है जिसमे –

Combined Graduate Level (CGL) – Tier 1
Combined Graduate Level (CGL) – Tier 2
Descriptive Test
Skills Test

Combined Graduate Level (CGL) – Tier 1
CGL के Tier -1 में उम्मीदवार को 4 विषय क्रमशः दिए जाते है –

  1. General Awareness
  2. General Intelligence
  3. English Comprehensive
  4. Quantitative Aptitude

प्रत्येक विषय से 25 -25 Question मिला कर इस एग्जाम में 100 question दिए जाते है जो की 200 नंबर का होता है यानि प्रत्येक Question 2 नंबर का होता है और इसको हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाता है |

Combined Graduate Level (CGL) – Tier 2

CGL के Tier – 2 में उम्मीदवार को 2 विषय का exam देना होता है –

  1. General English
  2. Quantitative Ability

इसमें इन दोनों विषयो से 100 – 100 Question मिला करके 200 question आते है जो की प्रत्येक Question 2 नंबर का होता है | यानि 400 नंबर का यह एग्जाम होता है जिसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है |

इसके साथ आप जिस भी पोस्ट के लिए फॉर्म भर रहे है उसके लिए आपको विषय में बदलाव भी दिखेगा जैसे की आप Junior Statistical Officer के लिए आपसे Statistics विषय का एग्जाम देना होता है | और Assistant Audit Officer व Assistant Account Officer जैसे पोस्ट के लिए आपको सामान्य ज्ञान जैसे विषयो की तयारी करनी होती है |

Descriptive Test

Descriptive Test CGL परीक्षा का तीसरा चरण होता है जिसमे उमीदवार को पेपर और पेन की मदद से निबंध और लेटर लिखना होता है जो की 100 अंको का एग्जाम होता है जिसके हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाता है यह एक ऑफलाइन परीक्षा होती है |

Skills Test

CGL परीक्षा का यह चौथा चरण होता है जो की केवल कुछ ही पोस्ट वालो के लिए यह एग्जाम होता है इसमें आपको कंप्यूटर की जानकारी के साथ साथ टाइपिंग की स्पीड भी अच्छी होनी चाहिए |

नोट – CGL परीक्षा में इंटरव्यू नहीं होता है |

CGL के कार्य –

CGL के कार्य के बारे में बात करें तो उनका मुख्य कार्य केस फाइलों को एकत्रित करना और इन्हें अपडेट करना होता है, आवश्यक जानकारी को संग्रहित करके रिकॉर्ड बनाना होता है और केंद्रीय सरकार द्वारा विभिन्न जानकारियों को सतर्कता से निगरानी रखना होता है जो इनके मुख्य कार्य होते हैं।

जरूर पढ़े :-   हवाई अड्डे के नजदीक 5G सर्विस का लाभ नहीं मिल सकेगा

SSC CGL की तैयारी के लिए प्रमुख किताबे

किताबे खरीदने के लिए नीचे लिंक पर ख़रीदे

तो मित्रों, यदि आप भी CGL के बारे में सम्पूर्ण जानकारी चाहते हैं, जैसे कि CGL क्या होता है, CGL का पूरा नाम हिंदी में क्या है, CGL में कौन-कौन से कार्य होते हैं, तो यह पोस्ट आपकी CGL की तैयारी में आपकी सहायता करेगी। और यदि आपको इस पोस्ट से थोड़ी भी मदद मिली हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें ताकि उन्हें भी लाभ हो सके।

Your Comments