YouTube iPhone Support बंद : iPhone और iPad यूजर्स को झटका: पुराने डिवाइस पर अब नहीं चलेगा YouTube ऐप! YouTube ने iPhone और iPad इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने हाल ही में अपना नया ऐप वर्जन 20.22.1 रोलआउट किया है, जो अब सिर्फ iOS 16 या इससे ऊपर के डिवाइसेस पर ही काम करेगा। इसका सीधा मतलब यह है कि अगर आपका डिवाइस iOS 15 या उससे पुराने वर्जन पर है, तो अब उसमें YouTube ऐप सपोर्ट नहीं करेगा।
Table of Contents
इस अपडेट के चलते कई पुराने iPhone और iPad मॉडल्स पर यूट्यूब चलाना नामुमकिन हो गया है। क्या आपका फोन इस लिस्ट में है? जानिए अब किन डिवाइसेस पर YouTube नहीं चलेगा।
YouTube iPhone Support बंद : इन मॉडल्स पर नहीं करेगा काम
इन iPhone और iPad मॉडल्स पर नहीं चलेगा YouTube ऐप, ब्राउज़र से करना होगा इस्तेमाल
YouTube के नए अपडेट के बाद, अब यह ऐप कुछ पुराने iPhone और iPad मॉडल्स पर काम नहीं करेगा। हालांकि, इन डिवाइसेस के यूजर्स अब भी मोबाइल ब्राउज़र के जरिए YouTube एक्सेस कर सकते हैं। लेकिन ध्यान दें — ब्राउज़र पर इस्तेमाल करते समय ऐप वाले फीचर्स जैसे स्मूद नेविगेशन, ऑफलाइन वीडियो सपोर्ट और बेहतर स्ट्रीमिंग टूल्स उपलब्ध नहीं होंगे।
- iPhone 6s Plus
- iPhone 6s
- iPhone 7 Plus
- iPhone 7
- iPod Touch (7th Generation)
- iPhone SE (1st Generation)
- iPad mini 4
- iPad Air 2
पुराने डिवाइसेस के लिए ऐप सपोर्ट बंद होना अब आम बात बन चुकी है।
यह पहली बार नहीं है जब किसी ऐप ने पुराने मॉडल्स का सपोर्ट खत्म किया हो। WhatsApp भी समय–समय पर पुराने सॉफ़्टवेयर वर्जन वाले डिवाइसेस के लिए सपोर्ट बंद करता रहा है। इससे यह साफ होता है कि ऐप डेवलपर्स अब नए और एडवांस सॉफ्टवेयर वर्जन और डिवाइसेस पर अपना फोकस बढ़ा रहे हैं।