नई दिल्ली, जेएनएन। पूरी दुनिया की नज़रें इस वक़्त अफ़गानिस्तान पर टिकी हैं। तालिबान के हाथों में मुल्क़ की सत्ता आने के बाद वहां से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वो काफ़ी चिंताजनक हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने भी अफ़गानिस्तान में तालिबानी शासन के बाद महिलाओं की संभावित स्थिति को लेकर चिंता जतायी है। वहीं, कंगना रनोट भी अफ़गानिस्तान के हालात पर निरंतर टिप्पणी कर रही हैं। कंगना ने पूरे घटनाक्रम पर अपनी इंस्टा स्टोरी में कई कमेंट किये हैं। इनके बीच एक्ट्रेस ने ट्विटर पर भी तंज कसा है।

कंगना ने इंस्टा स्टोरी में एक ट्वीट को मेंशन किया, जिसमें जानकारी दी गयी थी कि तालिबान के प्रतिनिधि ट्विटर पर अपडेट दे रहे हैं। कंगना ने इसके साथ लिखा- मैंने बंगाल हिंसा के ख़िलाफ़ आवाज़ उठायी थी, जिसके बाद ट्विटर पर मुझे बैन कर दिया गया। तालिबानी दुनिया को ट्विटर के ज़रिए आतंकी गतिविधियों का अपडेट दे रहे हैं। इसके साथ कंगना ने तालियां बजाने का चिह्न बनाया है।

एक अन्य पोस्ट में कंगना ने लिखा- मेरे सभी मुस्लिम दोस्त, जिन्होंने पहले फिलिस्तीन को देखा और अब पॉपकॉर्न हाथ में लेकर अफ़गानिस्तान में शो को देख रहे हैं, याद रखिए वो यहां आपकी सुरक्षा के लिए नहीं हैं। वो सिर्फ़ जिहाद और कट्टर इस्लामी आतंकवाद की रक्षा करते हैं। इसलिए आंखें खोलो और धर्म के बजाय भारत को चुनो। इसके बाद कंगना ने एक पोस्ट में अपने बारे में लिखा- प्यार दोस्तों, मैंने अपने धर्म से पहले भारत को चुना। मैंने अपने भगवान से पहले आपको चुना। क्या आप मेरे लिए भी ऐसा बोल सकते हो?

Read Also : IPL 2021: आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खुशखबरी, इन खिलाड़ियों की होगी वापसी

बता दें, कुछ आपत्तिजनक ट्वीट्स के बाद कंगना का ट्विटर एकाउंट स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। उसके बाद कंगना इंस्टाग्राम के ज़रिए ही अपनी बात रखती हैं।

कंगना ने हाल ही में अपनी फ़िल्म धाकड़ की शूटिंग बुडापेस्ट में पूरी की है। यह एक स्पाई थ्रिलर फ़िल्म है, जिसमें कंगना एजेंट अग्नि के रोल में दिखेंगे। फ़िल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है। कंगना के अलावा फ़िल्म में अर्जुन रामपाल, शारिब हाशमी, दिव्या दत्ता भी अहम किरदारों में दिखायी देंगे।

कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने भी अफ़गानिस्तान में तालिबानी शासन के बाद महिलाओं की संभावित स्थिति को लेकर चिंता जतायी है। वहीं कंगना रनोट भी अफ़गानिस्तान के हालात पर निरंतर टिप्पणी कर रही हैं। कंगना ने पूरे घटनाक्रम पर अपनी इंस्टा स्टोरी में कई कमेंट किये हैं।

Source : jagran.com/entertainment/bollywood-kangana-ranaut-amid-afghanistan-crisis-attacks-twitter-after-taliban-account-was-reported-on-twitter-21932989.html

Your Comments