बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपने एक ट्वीट की वजह से आलोचना का सामना कर रहे हैं। विवेक ने एग्जिट पोल से जुड़ा एक ऐसा मीम शेयर किया, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और उनकी तस्वीर के जरिए एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया गया था। इस पर विवेक ने अब माफी भी मांग ली है।लेकिन अमिताभ बच्चन ने इशारों में विवेक को आड़े हाथों लिया है।

big b

अमिताभ ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने विवेक का नाम तो नहीं लिया लेकिन कयास है कि वह विवेक के ऊपर ही हमला है। बिग बी ने ट्विटर पर लिखा है कि, ‘मीडिया पर सोच समझ कर जिक्र करो , ए दोस्त कहीं सामाजिक ऐतबार से गैर मुनासिब ना हो।’

अमिताभ का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इसको विवेक के मीम से जोड़ रहे हैं। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर एक यूजर्स ने कमेंट में लिखा, ‘इशारों इशारों में आपने बहुत कुछ कह दिया बच्चन साहब ! हम आपकी बात से सहमत है, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब किसी की निजी जिंदगी में दखल देना नहीं, “ना मैं गिरा न मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे,लेकिन मुझे गिराने में कई लोग सौ बार गिरे।

जानें पूरा मामला

विवेक ने जो फोटो शेयर की है उसमें सबसे पहली फोटो में सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन दिख रहे हैं। जिसमें लिखा है ओपीनियन पोल। वहीं दूसरी फोटो में विवेक खुद एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या के साथ दिख रहे हैं। जिसमें लिखा है एग्जिट पोल। तीसरी फोटो में ऐश्वर्या पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं। जिसमें लिखा है रिजल्ट। वहीं विवेक ने अपने इस ट्वीट के साथ लिखा क्रिएटिव…नो पॉलिटिक्स…जस्ट लाइफ।

vivek oberi

विवेक ओबेरॉय ने ट्वीटर पर जो मीम शेयर की है उसका क्रेडिट भी उन्होंने दिया है। किसी ट्वीटर यूजर पवन सिंह ने इसे अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया था। इसी के बाद विवेक ने इसे अपने अकाउंट पर शेयर किया है। विवेक ओबेरॉय जल्द ही फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी में नजर आने वाले हैं।

Source: dailyhunt.in

Your Comments