Table of Contents
पायलटों की बेहद कमी और कुछ हवाई अड्डों में उड़ान से पहले पायलटों को जारी लिखित अधिसूचना (एनओटीएएम) के चलते इंडिगो ने शुक्रवार की कम से कम 130 उड़ानों को रद्द कर दिया है. सूत्रों ने बताया कि रद्द की गई उड़ानों की संख्या एयरलाइंस के कुल संचालन के 10 प्रतिशत के बराबर है. उन्होंने कहा, ‘पायलटों की कमी के कारण इंडिगो ने शुक्रवार की अपनी 130 उड़ानों को रद्द कर दिया है.’
शनिवार से उड़ान रद्द करना शुरू किया

इस संबंध में इंडिगो के प्रवक्ता और मुख्य संचालन अधिकारी वोल्फगैंग प्रोक शाउर को भेजे गए प्रश्न का कोई उत्तर नहीं मिला. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में भारी तूफान और बारिश के बाद से किफायती विमानन सेना शनिवार से ही अपनी उड़ाने रद्द कर रही है. इंडिगो की तरफ से लगातार फ्लाइट कैंसल किए जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
दो दिन में 62 फ्लाइट रद्द की
इससे पहले इंडिगो ने दो दिन में 62 फ्लाइट को रद्द किया. पीटीआई के अनुसार पायलटों की कमी के चलते सोमवार को इंडिगो ने 32 उड़ानों को और मंगलवार को 30 उड़ानों को रद्द किया. इनमें से अधिकतर फ्लाइट कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई से रवाना होनी थी. इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को लास्ट टाइम में भारी किराया चुकाकर दूसरी उड़ानों के लिए टिकट खरीदना पड़ा. डीजीसीए की तरफ से अभी तक इस संबंध में जांच करने का कोई संकेत दिखाई नहीं दिया.
Source: dailyhunt.in