सलमान खान के कंट्रोवर्सियल रिएलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) को लेकर सुर्खियों का बाजार गर्म है। इस शो के नए सीजन से अब तक कई कलाकारों के नाम जुड़ चुके हैं। बॉलीवुडलाइफ की इस रिपोर्ट में जारिए इस शो के लिए कन्फर्म हो चुके लोगों का नाम….

 

अमित टंडन (Amit Tandon)
इंडियन आइडल (Indian Idol) में हिस्सा ले चुके अमित टंडन अपनी पहचान बना पाने में आज तक मशक्कत कर रहे हैं। अमित को जैसे ही सलमान खान (Salman Khan) के शो का ऑफर मिला तो वो इंकार नहीं कर पाए।

नेहा मारदा (Neha marda)
टीवी एक्ट्रेस नेहा मारदा का नाम भी सलमान खान (Salman Khan) के शो से काफी लम्बे वक्त से जुड़ रहा है। मेकर्स ने अब इनके नाम पर मुहर लगा दी है। नेहा जल्द ही इस शो में धमाकेदार एंट्री मारेंगी।

रिद्धिमा पंडित (Riddhima Pandit)
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने भी सलमान खान के शो के ऑफर को कबूल कर लिया है। जल्द ही रिद्धिमा इस शो में चार चांद लगाती हुई नजर आएंगी।

करण नाथ (Karan Nath)
ये दिल आशिकाना’ (Yeh Dil Aashiqanaa) में नजर आ चुके करण नाथ भी सलमान खान के शो में जल्द ही एंट्री मारेंगे।

दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal)
दिव्या अग्रवाल को मेकर्स पिछले तीन साल से लगातार अप्रोच कर रहे हैं। दिव्या के नाम को इस शो के लिए कन्फर्म माना जा रहा है। दिव्या अभी इस शो पर कुछ भी बचने से बच रही हैं।

Read Also : राहुल वैद्य-दिशा परमार को मिला किन्नरों का आशीर्वाद, मांगा सवा लाख नेग

सना मकबूल (Sana Makbul)
अर्जुन के साथ सना मकबूल ने भी रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो में हिस्सा लिया है। इस शो के बाद सना मकबूल बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का हिस्सा बनने वाली हैं।

 

अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani)
इन दिनों अर्जुन रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को शो खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) में नजर आ रहे हैं। कलर्स चैनल ने अर्जुन बिजलानी को बिग बॉस 15 के लिए भी फाइनल कर लिया है।

Source : hi/photos/arjun-bijlani-to-neha-marda-these-celebs-confirmed-for-salman-khans-show-bigg-boss-15-see-complete-list-here-tv-serial-gossips-and-news-1882347/1882349/

Your Comments