बॉलीवुड के इन सितारों ने शादी में तोड़ी मान्यताओं की दीवार
हर आम और खास की तरह बॉलीवुड सितारे भी अपनी शादी को लेकर काफी तैयारियां करते हैं। इन सितारों की शादी पर हर किसी की नजर रहती हैं। अपनी शादी में फिल्मी सितारों के शादी के जोड़े से लेकर उनकी जूलरी तक, हर चीज पर फैंस की नजर रहती है। लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी शादी में कई तरह की मान्यताओं और पारंपरिक चीजों को ठुकरा कर नया ट्रेंड बनाया है। यहां देखें ऐसे ही सितारों की लिस्ट, जिन्होंने कुछ किया अलग।

रिया कपूर ने नहीं पहनी लाल चुनरी
अनिल कपूर की लाडली बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी संग शादी रचाई है। रिया कपूर के ब्राइडल लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया। सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने अपना ब्राइडल लुक काफी अलग रखते हुए न सिर्फ सफेद कलर की साड़ी पहनी बल्कि साथ ही सिर पर लाल चुनरी नहीं बल्कि मोतियों की बनी चुनरी पहनी थी। है, न एक नया ट्रेंड?

 

नताशा दलाल ने लाल नहीं शादी में पहना सफेद लहंगा
रिया कपूर से पहले एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की पत्नी नताशा दलाल (Natasha Dalal) ने भी अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा नहीं बल्कि सफेद रंग का लहंगा पहनकर हर किसी को चौंका दिया था। अमूमन दुल्हने लाल, महरुन या फिर गुलाबी रंग के ही लहंगे पहनती हैं क्योंकि लाल रंग सुहाग की निशानी माना जाता है। नताशा दलाल ने इस ट्रेंड को अपने ब्राइडल लुक से बदल कर रख दिया।

दिया मिर्जा ने बुलाई थी महिला पंडित
फिल्म स्टार दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने अपनी शादी में महिला पंडित को बुलाकर शादी की रस्में पूरी करवाई थीं। इस पर लोगों ने उस वक्त काफी बातें भी की थी। पर दीया मिर्जा ने अपने बोल्ड कदम से हर किसी को बोलती बंद कर दी थी।

अनुष्का शर्मा ने तोड़ी विदाई में रोने की रस्म
फिल्म स्टार अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की शादी क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) संग काफी धूमधाम से हुई थी। अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में विदाई में रोने की रस्म तोड़ी और वो खुशी-खुशी नए जीवन की शुरुआत करती दिखीं।

अपनी ही शादी में नाची दुल्हन
फिल्म स्टार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की शादी इटली में बेहद कम मेहमानों के बीच हुई थी। अपनी शादी में दीपिका पादुकोण खुद भी खूब जमकर नाचीं थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने उस रुढ़िवादी मानसिकता को चुनौती दी जिसके मुताबिक माना जाता है कि दुल्हनें अपनी शादी में एन्जॉय नहीं कर सकती।

प्रेग्नेंसी के दौरान की शादी
एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और दीया मिर्जा (Dia Mirza) समेत कई एक्ट्रेसेस ने उस वक्त शादी रचाई जब वो प्रेगनेंट थी। ऐसा करके इन हसीनाओं ने इस मान्यता की दीवार भी तोड़ दी जिसके मुताबिक कहा जाता है प्रेग्नेंसी के वक्त लड़कियां शादी नहीं कर सकती।

Read Also : BREAKING: 500 करोड़ी रामायण में राम बनेंगे Ranbir Kapoor!! ऋतिक रोशन के साथ पहली बार होगी टक्कर

यामी गौतम ने नहीं बुलाए मेकअप पर्सन्स
फिल्म स्टार यामी गौतम (Yami Gautam) ने अपनी शादी में हैवी मेकअप नहीं किया और न ही उन्होंने मेकअप पर्सन्स को बुलाया था। शादी में दुल्हन को तैयार करने की परंपरा को तोड़ते हुए एक्ट्रेस ने अपना ब्राइडल मेकअप खुद किया था। जबकि उनके बाल बहन सुरीली ने बनाए थे।

करीना कपूर खान ने पहना सास का जोड़ा
फिल्म स्टार करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपनी शादी में सुहाग का नया जोड़ा नहीं सिलवाया। बल्कि उन्होंने अपनी सास के पुराने लहंगे को ही ठीक करवाकर पहना था। ऐसा करके एक्ट्रेस ने न सिर्फ अपनी सासू मां के प्रति प्यार दिखाया बल्कि एक नया ट्रेंड भी शुरू कर दिया।

Source : bollywoodlife.com/hi/photos/rhea-kapoor-to-dia-mirza-bollywood-brides-broke-stereotypes-latest-entertainment-gossips-and-news-1898663/1898682/

Your Comments