बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर में काफी हिट फिल्में दी हैं। अपने अलग ही अंदाज के लिए जाने जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में भुज द प्राइड ऑफ इंडिया फिल्म में अभिनय किया था जिसे दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया।
Table of Contents
अभिनेत्री सोनाक्षी सिंहा शादी कर बनने जा रही है सलमान खान के परिवार का हिस्सा
2010 में सलमान खान के साथ दबंग फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने अब तक काफी हिट फिल्मों में काम किया है। दबंग फिल्म से शुरुआत करने के बाद सोनाक्षी को दबंग गर्ल के नाम से भी जाना जाने लगा। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोनाक्षी काफी बार चर्चा में बनी रहती है 2017 में भी उनकी शादी को लेकर काफी अफवाह फैली थी लेकिन इस बार बात कुछ अलग है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

सोनाक्षी सिंहा शादी कर बनने जा रही है सलमान खान के परिवार का हिस्सा
सोनाक्षी सलमान खान के परिवार से ताल्लुक रखने वाले बंटी सचदेवा को डेट कर रही हैं
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं जिन्हें उनके फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में खबर सामने आई है कि सोनाक्षी सिन्हा जिस शख्स को डेट कर रही हैं अगर उसके साथ शादी करती हैं तो वह सलमान खान की परिवार का हिस्सा बन जाएंगी। जी हां इस बात में बिल्कुल भी संशय नहीं है कि फिलहाल सोनाक्षी जिसके साथ हैं वह शख्स सलमान खान के परिवार का एक हिस्सा है, सोनाक्षी सलमान खान के परिवार से ताल्लुक रखने वाले बंटी सचदेवा को डेट कर रही हैं।
Read Also:- बेसुध हाल में सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में पहुंचीं शहनाज

सोनाक्षी सिंहा शादी कर बनने जा रही है सलमान खान के परिवार का हिस्सा
गौरतलब है कि बंटी सचदेवा सलमान के भाई सोहेल खान के रिश्ते में साले लगते हैं और काफी समय से सोनाक्षी सिन्हा के साथ रिलेशनशिप में हैं। बंटी सचदेवा एक सफल बिजनेसमैन है और पीआर कंपनी के ओनर हैं। फिलहाल यह बात साफ नहीं है कि यह दोनों कब शादी करेंगे लेकिन अगर यह शादी होती है तो सोनाक्षी सिन्हा का सलमान खान के साथ रिश्ता जुड़ जाएगा और वह सलमान के परिवार का एक हिस्सा बन जाएंगी। सोनाक्षी बॉलीवुड के सफल अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है और अब तक बॉलीवुड में काफी अच्छा काम कर चुकी हैं। वर्तमान में भी सोनाक्षी अपने आने वाले कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं इसके चलते उनका शेड्यूल काफी व्यस्त रहता है।
Source : thegyantv.com/news/sonakshi-sinha-salman/?fbclid=IwAR2OpwKJE29z-rDsV7oXLIMWbA_beNk15OG3kAnPOi9PTqeethQQgSwf8Qg